इटाढ़ी नगर पंचायत के इटाढ़ी में स्वच्छता अभियान के तहत नालियों की सफाई के बाद ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। नगर पंचायत के सुपरवाइजर आलोक मिश्र ने कहा कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्वच्छ और स्वस्थ इटाढ़ी नगर पंचायत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस पहल का आम जनता ने स्वागत किया है