अजीतमल: मुरादगंज क्षेत्र में हाईवे किनारे मिले शव की हुई शिनाख्त, 25 जून से लापता कमल सिंह निकला मृतक
कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मिले अज्ञात शव की पहचान मंगलवार को ग्राम सैदपुर अड्डा नंबर-3 निवासी 40 वर्षीय कमल सिंह पुत्र सोनेलाल के रूप में हुई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक के बड़े भाई दशरथ और गांव निवासी बृजभान ने शव की शिनाख्त की। शव की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका क