एटा: पीएम आवास योजना: लाभार्थियों की सूची होगी सार्वजनिक, डीएम के निर्देश पर कस्बा मारहरा में कराई गई मुनादी
एटा जिला अधिकारी ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता लाने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की पात्र एवं अपात्र सूची सार्वजनिक की जाएगी।इसी क्रम में,नगर पालिका मारहरा में इन निर्देशों का पालन शुरू हो गया। अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर कस्बा में मुनादी कराई गई है।