बदायूं: कछला गंगा में स्नान करते समय बाप-बेटे डूबे, बेटे को बचाया गया, पिता गंगा में लापता, गोताखोर तलाश में जुटे
जनपद फिरोजाबाद थाना फिरोजाबाद क्षेत्र के सुहागनगर गांव के रहने वाले 27 वर्षीय विष्णु पुत्र पंडित सत्य नारायण दीक्षित अपने 9 वर्षीय बेटे कार्तिक व अपने परिवार के साथ जनपद बदायूं के कछला भागीरथी गंगा घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे।तभी विष्णु व उनका बेटा कार्तिक गंगा में डूबने लगे ।पुलिस व गोताखोरों ने बेटे को सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन विष्णु गंगा में डूब गया ।