मथुरा: पत्नी के हसीं ख्वाब और ऐशो-आराम की चाहत में पति बना लुटेरा, 10.70 लाख की झूठी लूट की साजिश में पति-पत्नी गिरफ्तार
मथुरा की हाईवे पुलिस और स्वाट टीम ने एक ऐसी सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश किया है, जिसकी कहानी किसी शातिर अपराधी ने नहीं, बल्कि कंपनी के एक विश्वासपात्र सेल्समैन ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर लिखी थी। इस शख्स ने अपने ही मालिक को 10 लाख 70 हजार रुपए का चूना लगाया मथुरा की पुलिस ने इस सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश कर लुट की कहानी रचने वाले सेल्समेन विजय पत्नी संग गिरफ्तार