लातेहार: NEET परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू
लातेहार। नीट (NEET-UG) परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय लातेहार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्र के 100 मीटर परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।