चैनपुर: अंबेडकर जयंती पर चैनपुर से भीम संदेश यात्रा का आगाज, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का आह्वान
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार दोपहर 3 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से “भीम संदेश यात्रा” का शुभारंभ चौनपुर प्रखंड के ग्राम पंचलेवा से किया गया। यात्रा की शुरुआत अंबेडकर पार्क में माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद जिला सचिव सह डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूचिर कुमार तिवारी यात्रा को बढ़ाया।