मनिहारी: लक्खी टोला में शनिवार रात आग लगने से 2 परिवारों के घर जलकर राख हो गए, ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
लक्खी टोला गांव में शनिवार की रात करीब 9:00 बजे आग लगने से दो परिवारों का घर जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्गापुर पंचायत के लक्खी टोला गांव के मोसमात दुखनी देवी के घर में अचानक आग लग गई। जिसे देख स्थानीय ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाई गई।