सरधना: नगर में बाबा साहेब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, शोभा यात्रा का आयोजन पूर्व विधायक संगीत सोम की उपस्थिति में
मंगलवार को सरधना नगर में डॉ भीमराव अंबेडकर विचार मंच के तत्वाधान में धूमधाम से 135 वी डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर में एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन भी किया गया। आयोजित शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए । वही व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी शोभायात्रा के दौरान मौजूद रहा।