सिमडेगा: गरजा कॉलोनी के पास जंगली सूअर के हमले में बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती
सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरजा कॉलोनी के पास शनिवार की सुबह 9:30 बजे जंगली सूअर के हमले से बाइक सवार गरजा भंडार टोली निवासी हेमंत प्रधान घायल हो गया ।घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया गया है, जहां पर इलाज चल रही है। बताया गया कि वह पेट्रोल पंप में काम के लिए आ रहा था इसी दौरान सूअर ने हमला कर दिया।