खंडवा: खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी करने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार, खंडवा पुलिस ने 1.20 लाख का पूरा माल किया बरामद
खंडवा पुलिस को संपत्ति संबंधी अपराध में एक और बड़ी सफलता मिली है। छैगांव माखन थाना क्षेत्र के ग्राम सहेजला में 16 जून 2026 को धर्मेंद्र राजपूत के घर की खिड़की तोड़कर अज्ञात बदमाश ने सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित करीब 1 लाख 20 हजार रुपये की चोरी कर ली थी।