बयाना: बयाना में बेकाबू पिकअप ने मचाया कहर, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त, अधेड़ घायल
बयाना कस्बे की नई सब्जी मंडी के पीछे बुधवार सुबह एक बेकाबू पिकअप ने कहर बरपा दिया। अनियंत्रित वाहन ने वहां खड़ी दो कारों और तीन टेम्पो को टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी दौरान घर के बाहर बैठे एक अधेड़ व्यक्ति को भी कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।