टिहरी: अंबेडकर पार्क में भाजपा का धरना, कांग्रेस पर जातीय रंग देने का आरोप
उत्तराखंड में कांग्रेस की सभा के शुद्धीकरण विवाद पर भाजपा ने अंबेडकर पार्क, नई टिहरी में धरना दिया और कांग्रेस पर जातीय रंग चढ़ाने का आरोप लगाया। डॉ. स्वराज विद्वान ने कहा कि यह प्रयास प्रदेश की छवि खराब करने का है। भाजपा नेताओं ने साफ किया कि सफाई में दलित समाज के लोग भी थे और भाजपा का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।