खगड़िया: खगड़िया में मक्का का भाव कम होने पर किसान नेता धीरेन्द्र सिंह टुडू ने सवाल उठाया
खगड़िया। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे एक वीडियो जारी कर खगड़िया जिला मुख्यालय के सन्हौली निवासी किसान नेता धीरेन्द्र सिंह टुडू ने जिले में मक्का के गिरते भाव को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि खगड़िया जिला पूरे बिहार में मक्का उत्पादन के लिए अपनी अलग पहचान रखता है, यहां के हजारों किसान सालभर मेहनत कर बड़े पैमाने पर मक्का की खेती करते है