गोला: महुआपार के गांधी इंटर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री योगी के आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में, 300 करोड़ की विकास परियोजना
Gola, Gorakhpur | Jun 12, 2026 महुआपार स्थित गांधी इंटर कॉलेज मैदान में शनिवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। मुख्यमंत्री करीब 300 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर भव्य मंच, पांच हजार लोगों की क्षमता वाला जर्मन हैंगर पंडाल और हेलीपैड तैयार किया जा रहा है।