कोल: गौ सेवक मनीष की मौत मामले में हाथरस जा रहे गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष सचिन राघव को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
Koil, Aligarh | Feb 7, 2026 हाथरस में गौ सेवक मनीष की संदिग्ध मौत के मामले में हाथरस जा रहे अलीगढ़ गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष सचिन राघव को पुलिस ने उनके घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस शनिवार सुबह ही सचिन राघव के ऐलान के बाद उनके घर पहुंच गई और घर पर हाउस अरेस्ट कर रखा। इस दौरान पुलिस ने शनिवार दोपहर तक उनको उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट रखा और जाने से रोक दिया।