कसमार: कथारा में सीसीएल प्रबंधन के साथ विस्थापित संवेदक समिति की हुई बैठक
Kasmar, Bokaro | Feb 23, 2024 सीसीएल कथारा महाप्रबंधक सभागार में विस्थापित संवेदक समिति कथारा के नवगठित समिति के पदाधिकारियों के साथ महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने गुरुवार को बैठक की।समिति के पदाधिकारियों ने प्रबंधन को कई समस्याओं से अवगत कराया और निराकरण के लिए आग्रह किया। वहीं महाप्रबंधक ने कहा कि ग्रामीण विस्थापित संवेदकों के लिए प्रबंधन हमेशा से प्रयासरत है।