कांके: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में जगन्नाथपुर रथ मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Jul 10, 2026 समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जगन्नाथपुर रथ मेले की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। गुरुवार की रात करीब आठ बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।