बेगूसराय में मां की ममता हुई शर्मशार!
सदर अस्पताल में एक युवती ने सात माह में ही बच्ची को जन्म देकर हुई गायब
बेगूसराय में नवमी के दिन सदर अस्पताल में एक युवती ने सात माह में ही एक बच्ची को जन्म देकर अस्पताल के फर्श पर छोड़कर चुपचाप निकल गई। बच्ची के रोने की आवाज सुन अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी समेत स्वास्थ्यकर्मियों की भीड़ जमा हो गई। सीएस डॉ.अशोक कुमार ने बच्ची को बेहतर इलाज के लिए एसएनसीयू में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सीएस ने नगर थाने की पुलिस और दत्तक पुत्र संस्थान को जानकारी दी है। सीएस ने बताया कि एक आशा कार्यकर्ता ने अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराते हुए बच्ची को छोडी है है। सीएस ने कहा कि आशा कार्यकर्ता ने घटना की पूरी जानकारी दी है। जांच की जा रही है कि युवती ने बच्ची को अस्पताल में जन्म दी है या बाहर। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
#Begusarai #SadarHospital #NewbornBaby #BiharNews #Newsmost
#nonflowers
#foryou
#facebooktrendingres
#fbreels
Begusarai, Begusarai | Oct 20, 2026