जौनपुर: प्रतिबंधित मांझे से घायल अधिवक्ता के मामले में निगरानी याचिका स्वीकार, एफआईआर के आदेश दिए गए
जौनपुर में प्रतिबंधित मांझे से घायल हुए अधिवक्ता आशीष शुक्ला के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र प्रताप यादव ने निगरानी याचिका स्वीकार कर ली है। अधिवक्ता विकास तिवारी ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि इस निर्णय के बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट का परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश निरस्त हो गया है और अब एफआईआर दर्ज करने का रास्ता साफ हो गया है।