बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई, कई निर्देश दिए गए
कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शनिवार की शाम 05:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा पूर्व बैठक दिनांक 01 अप्रैल 2026 के अनुपालन प्रतिवेदन की विस्तृत समीक्षा की गयी.