वारिसनगर: वारिसनगर प्रखंड सह अंचल पर भाकपा द्वारा धरना प्रदर्शन का हुआ आयोजन,विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन।
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय सह अंचल कार्यालय के समक्ष आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।जिस आयोजन की अध्यक्षता राजेश्वर चौधरी ने किया,वहीं संचालन उपेंद्र प्रसाद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित कुल 21 मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।