कांकेर: ज़िले में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने को लेकर जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश
Kanker, Kanker | Jan 20, 2024 राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जन आस्था को दृष्टिगत रखते हुए आगामी 22 जनवरी को जिले में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह द्वारा अयोध्या श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिया गया है।