कांकेर: विधायक आशाराम नेताम ने राजापारा स्थित राम मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान
Kanker, Kanker | Jan 20, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप 14 जनवरी से 22 जनवरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन तक अपने आसपास के सभी मंदिरों एवं तीर्थस्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज कांकेर के राजापारा स्थित प्रभु श्री राम मंदिर में विधायक श्री आशाराम नेताम ने साफ-सफाई कर श्रमदान किया।