कांकेर: कांकेर के ग्राम डुमाली मार्ग में दिखा तेंदुआ, वीडियो हो रहा वायरल
Kanker, Kanker | Jan 20, 2024 कांकेर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमाली मार्ग पर सड़क किनारे बनी एक पुलिया पर बैठा दिखा तेंदुआ। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने मोबाइल में तेंदुए का वीडियो बनाया। 10 दिन पहले एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला किया था जिसके कारण तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।