मरवाही: जीपीएम में साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने आमजनों की समस्याएं सुनीं
कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना। जिला प्रशासन ने मंगलवार शाम 3 बजे बताया कि कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगो को सुना, उनके आवेदनों का अवलोकन किया तथा आवेदनों की जांच कर नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई करने कहा।