मंदसौर: सीतामऊ में हरे पेड़ों की अवैध कटाई का आरोप, फोटो-वीडियो वायरल, लोगों ने जांच और कार्रवाई की मांग की
सीतामऊ क्षेत्र में हरे पेड़ों की कथित अवैध कटाई और गीली लकड़ी के परिवहन को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। 30 मई शाम करीब साढ़े 5 बजे फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया, आरोप है कि बड़ी मात्रा में लकड़ी आरा मशीनों तक पहुंचाई जा रही है, लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से जांच व कार्रवाई की मांग की है,