बालोद: राजहरा के गार्डन में निकला अजगर, लोगों में मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया; लगातार घटनाओं से बढ़ी दहशत
Balod, Balod | Aug 5, 2026 दल्लीराजहरा के एक गार्डन में अचानक अजगर निकल आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गार्डन में मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना समाजसेवी एवं वन्यजीव रेस्क्यू में सक्रिय बालमुकुंद सिंह पहलवान को दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को सुरक्षित रूप से चोरहा पड़ाव के जंगल में छोड़ दिया गया।