बागीदौरा: नौगामा में 351 किलो हवन सामग्री और 151 किलो घी से आहुतियां, 1111 कमल फूलों से मां दुर्गा का पूजन
नौगामा के काली कल्याण गातरोड़ धाम पर आज बुधवार दोपहर 1,30बजे आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। महंत सूर्यवीर सिंह चौहान के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत यज्ञ-हवन हुआ। इसमें 351 किलो हवन सामग्री और 151 किलो घी से आहुतियां देकर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की गई। माताजी को 1111 लड्डुओं और 1111 कमल पुष्पों का भोग धराया गया। यज्ञ