भिनाय: भिनाय थाना क्षेत्र में बुजुर्ग पर चाकू से वार कर लूट की कोशिश के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
Bhinay, Ajmer | Apr 4, 2026 भिनाय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बुजुर्ग के साथ लूट का प्रयास करने और उन्हें घायल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।शनिवार सुबह 11 बजे थानाधिकारी ने जानकारी दी।मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजनगर निवासी असलम मोहम्मद को गिरफ्तार किया है।बाकी आरोपियों की तलाश व शेष आरोपियों के विषय में पूछताछ जारी है।