बेगूसराय: DM ने बाजार समिति में स्थित EVM गोदाम का किया निरीक्षण, कई निर्देश दिए
डीएम तुषार सिंगला ने गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे बाजार समिति अवस्थित EVM वेयरहाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया है. इस दौरान वेयरहाउस के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था, सुरक्षा की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है.