किशनगढ़ बास: राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक बैठक का आयोजन हुआ, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
Kishangarhbas, Alwar | Jul 30, 2026
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर 3:00 बजे जिला सचिवालय खैरतल तिजारा में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। राज्य मानवाधिकार आयोग राज्य महिला आयोग राजकिय कार्मिको से संबंधित मामलों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।