चूरू: व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को ट्रेड लाइसेंस के लिए अब नगर परिषद जारी करेगी नोटिस, आयुक्त अभिलाषा सिंह ने दी जानकारी
Churu, Churu | Nov 27, 2024 आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बुधवार दिन में 4 बजे बताया कि चूरू नगरपरिषद क्षेत्र में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन के लिए नगरपरिषद के माध्यम से होटल, रेस्टोरेन्ट, कैफे, कैन्टीन, मिठाई की दुकान, बेकरी, नमकीन व मिठाई के कारखाने, चाट-पकोड़ों के मोबाईल वाहन आदि को ट्रेड लाईसेंस (अनुज्ञा पत्र) लेना अनिवार्य है। सर्वे के अनुसार संबंधित को नोटिस जारी किए जाएंगे।