प्रतापगढ़: वैशाख पूर्णिमा पर वॉटर हॉल पद्धति से हुई वन्यजीव गणना, वन क्षेत्र में दिखी वन्यजीवों की समृद्धि, 2808 लंगूर दिखे
वन विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी वैशाख पूर्णिमा पर वॉटर हॉल पद्धति से वन्यजीव गणना का कार्य किया गया। यह गणना 1 मई 2026 से 2 मई 2026 तक लगातार 24 घंटे सायं 5 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित हुई। उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल ने बताया कि वन मंडल प्रतापगढ़ की 6 रेंजों में कुल 69 वॉटर हॉल पर वन्यजीवों की गणना करवाई गई। प्रत्येक वॉटर हॉल पर 3 से 4 वनकर्मि