गुना नगर: सतगुरु भारत गैस एजेंसी खेराड मकसूदनगढ़ की जांच, गुना श्रीराम कॉलोनी मेडिकल बगीचा से अवैध 46 गैस सिलेंडर जब्त
गुना खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने गुना में सतगुरु भारत गैस एजेंसी खेराड मकसूदनगढ़ की 7 जनवरी को निरीक्षण कर जांच की। जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पांडे ने बताया, श्री राम कॉलोनी मेडिकल बगीचा गुना में वाहन MP06 GA 0289 में 46 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध संग्रहित पाए गए, कोई दस्तावेज नहीं मिला। एजेंसी संचालक और प्रबंधक पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही में लिया गया है।