वाराणसी में कासगंज वकील हत्याकांड के विरोध वकीलों का प्रदर्शन
वाराणसी में कासगंज की महिला अधिवक्ता की हत्या और आपत्तिजनक हालात में मिले शव पर अधिवक्ता आक्रोशित हैं। यूपी बार कांउसिल के आह्वान पर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने घटना का विरोध जताया। आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे।