बिहार: बिहार शरीफ के अस्पताल चौराहा के पास अंडरग्राउंड शिवरेज पाइप बिछाने की कवायत हुआ शुरू
Bihar, Nalanda | Jul 2, 2026 बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा अस्पताल चौक के समीप सीवरेज के अंडरग्राउंड पाइप बिछाने को लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी एवं निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल चौक के पास लगभग 7 से 10 मीटर लंबा अंडरग्राउंड सीवरेज पाइप बिछाया जाएगा। इसके लिए करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा जाएगा।