बटियागढ़: फुटेराकला में धूमधाम से ईद मनाई गई, लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी
बटियागढ़ ब्लॉक के फुटेरा कला में भी ईद उल जुहा यानी ईद का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया.आज सुबह हुसैनी जामा मस्जिद में विशेष नमाज़ अदा की गई उसके बाद हज़रत सैयद साहब से देश में अमन, चैन और तरक्क़ी की दुआ माँगी,सभी ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दी आज शनिवार सुबह करीब 11 बजे जिला पँचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए