बटियागढ़: बरी गांव के पास अनियंत्रित होकर गिरा बाइक चालक, घायल होने पर सिविल अस्पताल भेजा गया
बटियागढ ब्लाक के बरी गांव के पास बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरने का मामला सामने आया है, आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घटना के बाद घायल भुजबल सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया,जानकारी के अनुसार बाइक चालक शादी समारोह से घर वापिस लौट रहा था तभी अचानक हादसा हो गया