उज्जैन शहर: उज्जैन: ऑपरेशन के दौरान 11 वर्षीय छात्रा की मौत, पांच टीमों ने शहर के अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की
उज्जैन में 11 वर्षीय छात्रा की ऑपरेशन के दौरान मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। कलेक्टर के निर्देश पर गठित पांच अलग-अलग टीमों ने शहरभर के अस्पतालों और क्लिनिको की जांच की। कार्रवाई के दौरान 38 अस्पताल और क्लिनिक बिना रजिस्ट्रेशन संचालित होते मिले। सभी को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।