परिहार: निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव गिरफ्तार
परिहार विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव को शनिवार को नामांकन दाखिल कर लौटते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी सोनबरसा थाना कांड संख्या 140/25 (फौजी पेट्रोलियम लूट कांड) में हुई है। यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में झूठा मुकदमा कर चुनाव प्रचार से रोकने की साजिश रची गई है।