कोडरमा: झुमरी तिलैया: बाईपास रोड पर भीषण सड़क हादसा, सर्विस रोड में गिरी स्कॉर्पियो
तिलैया थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर रविवार सुबह करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से उछलकर सर्विस रोड में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।