बक्सर: इटाढ़ी ROB बंद होने के 24 घंटे बाद भी रेलवे फाटक नहीं खुला, लोगों का गुस्सा बढ़ा
Buxar, Buxar | Jun 6, 2026 बक्सर. बक्सर-इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के पिलर-14 का स्लैब धंसने से आवागमन पूरी तरह ठप है। शुक्रवार को भारी व छोटे वाहनों पर रोक लगी, शनिवार को दोनों छोर पर मिट्टी डालकर पुल बंद कर दिया गया। प्रशासन ने इटाढ़ी रोड रेलवे फाटक खोलकर राहत का दावा किया था, लेकिन 24 घंटे बाद भी फाटक बंद है। इससे लोगों में आक्रोश कायम हो गया है। रोज हजारों वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं