कुक्षी: कुक्षी में घर के बाहर खड़ी महिला के गले से सोने की चेन झपटी, बदमाश सीसीटीवी में कैद, लूट का मामला दर्ज
कुक्षी के भावसार मोहल्ला में आज सोमवार को दोपहर के समय घर के बाहर निकली एक महिला के गले से अज्ञात बदमाश सोने की चेन पर झपट्टा मार कर फरार हो गया इसके बाद मोहल्ले में लोगों की भीड़ लग गई मामले को लेकर इसकी सूचना कुक्षी पुलिस को दी गई पुलिस ने मौका स्थल का निरीक्षण किया पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात बदमाश पैदल चलकर आता है और वारदात को अंज़ाम देता है।