खंडवा के थाना मोघट रोड पर सोमवार शाम 5 बजे को एक मामूली विवाद के बाद बवाल मच गया। लव मैरिज करने वाली दलित बेटी से थाने पर मिलने आई उसकी मां-नानी और बुआ के साथ मारपीट की गई। मारपीट करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद टीआई धीरेश धारवाल थे। जिन्होंने पाइप की लाठी से महिलाओं को थाना परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अब पूरे परिवार ने टीआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं।