गुना नगर: कोलुआ गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत, पुलिस जांच जारी
गुना शनिवार, 2 मई सुबह करीब 7:00 बजे गुना के विजयपुर थाना क्षेत्र के कोलुआ गांव में 70 वर्षीय मेवा बाई लोधा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया गया कि चक्कर आने से वह गिर पड़ीं। परिजन उन्हें निकालकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला पहले से बीमार थीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।