भोरे: तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भोरे में विजय जश्न, पाखोपाली में खिलाई गई मिठाई
भोरे प्रखंड क्षेत्र के सिसई मंडल के पाखोपाली में सोमवार की दोपहर 3 बजे पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं द्वारा विजय का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर सिसई मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने राष्ट्रवाद और विकास की जीत पर कार्यकर्ताओं के साथ जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।