बेगूसराय: बछवाड़ा थाना पुलिस ने 1 व्यक्ति को देशी मोस्केट के साथ किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बछवारा थाना की पुलिस ने 01 व्यक्ति को 01 देशी मोस्केट के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर बछवाड़ा थाना की पुलिस ने रुदल यादव को गिरफ्तार किया है.