बरेली: खनन विभाग में भ्रष्टाचार के मामले में छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
बरेली के कलेक्ट्रेट स्थित खनन कार्यालय में एंटीकरप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबू मेहबूब अली को ₹10,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ट्रैक्टर की फाइल बढ़ाने के नाम पर घूस मांगी गई थी। शिकायत पर जाल बिछाकर गिरफ्तारी हुई। इंस्पेक्टर मनीष कुमार की भूमिका भी जांच के घेरे में है, पूछताछ जारी।