गुण्डरदेही: अर्जुन्दा तहसील के ग्राम सिकोला में कोतवाली भूमि पर बने अवैध ईट भट्ठा के खिलाफ शिकायत पत्र दिया गया, जांच आगामी सुशासन शिविर में होगी
प्रतिबंधित लाल ईट के अवैध निर्माता संचालकों के ऊपर बड़ी कार्रवाई अर्जुन्दा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिकोला में मेन रोड से लगा हुआ एक अवैध लाल ईट भट्ठा संचालित किया जा रहा है जो की सरकार के द्वारा पूर्ण रूप से प्रबंधित है ईट भट्ठा से उड़ने वाले काले धुऐं राहगीरों के आंखों में घुस जाते हैं इसके साथ ही बड़े बुजुर्गों को सांस लेने में भी काफी परेशानी होती है घनी आबादी से लगे हुए ईट भट्ठा से ग्रामीण भारी परेशान हैं ग्रामीणों ने तत्काल ईट भट्ठा को हटाने की मांग की है पूरे घटनाक्रम में माइनिंग विभाग और ईट भट्ठा संचालक का मिली भगत सांठ गांठ महसूस होता है